
*20 दिसम्बर को 100 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड हेतु प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन*
*14 दिसंबर के स्थान पर 20 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप*
*कोण्डागांव, कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार 14 दिसंबर को कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में सिक्योरिटी गार्ड हेतु प्लेसमेंट कैंप किया जाना था जिसे स्थगित कर अब 20 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से गार्डियन्स सिक्योरिटी फ़ोर्स हैदराबाद द्वारा सिक्योरिटी गार्ड (मानदेय 15000-18000) के 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसे हेतु इच्छुक आठवीं पास युवक-युवतियों प्लेसमेंट कैंप में शामिल होकर रोजगार पा सकते हैं। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोण्डागांव में संपर्क कर सकते हैं।

