
*संकुल कोहकामेटा में मनाया गया बाल दिवस*
इमरान पारेख कि खबर 
केशकाल। जिला कार्यालय के निर्देशानुसार संकुल केंद्र कोहकामेटा अंतर्गत समस्त शालाओं में बाल दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर सभी शालाओं में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र में फूल माला अर्पित कर बाल दिवस मनाया गया शाला स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,साथ ही शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला स्तरीय एजेंडा को प्रस्तुत कर प्रस्ताव लिया गया ।इस अवसर पर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे द्वारा संकुल केंद्र को हकामेटा का निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत एसएमसी बैठक ,बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता ,जाति प्रमाण पत्र ,मध्यान भोजन एवं शालेय अभिलेख के संधारण की जानकारी ली गई। संकुल समन्वयक शोएब अली ने जानकारी दी कि विकासखंड स्तर के अधिकारी द्वारा संकुल केंद्र की व्यापक चेकिंग की गई तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए गए।संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं प्रत्येक शाला में शाला विकास समिति की बैठक आयोजित की गई ,जिला कार्यालय के निर्देश का पालन किया गया।

