32प्रतिशत आरक्षण कटौती पर SC OBC मूल निवासी समाज अब आदिवासी समाज के संविधानिक मूल हक की लड़ाई में शामिल होकर आदिवासी समाज के साथ

कोंडागांव:- फरसगांव के डिही में ST,SC,OBC मूल निवासी समाज समन्वय समिति जिला-कोंडागांव (छ.ग.) के जिला स्तरीय बैठक मंडी प्रांगण बाजार पारा फरसगांव में संपन्न हुआ। मूल निवासी समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए,,,
उक्त बैठक में तीनों वर्गों के समाज घटकों से प्रत्येक समाज के पदाधिकारियों को आंमत्रित किया गया था,,
ST,SC OBC मूल निवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री फरसू सलाम के अध्यक्षता में ऐंजेंडावार चर्चा हुई,,
चर्चा में मुख्य रूप से सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव नार्र संरचना, व्यवस्था के अनुसार मूल प्राकृतिक पेन,देव व्यवस्था के आधार पर बारह मानेय बारह सगा भाईयों को एक साथ लेकर चलने की मुख्य उद्देश्य है,, साथ ही संविधानिक व्यवस्था के अनुसार तीनों वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्थित किया गया है,इस पर हम आपस में नही लड़ने की बात एक सूर में आया है,, तीनों वर्गों में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग उठाने की बात सर्व सम्मति से आई है।
बस्तर संभाग में स्थानीय भर्ती को हाई कोर्ट फैसले से खत्म किया गया है ,इस पर सर्व सम्मति के द्वारा हाई कोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। सभी पदाधिकारियों के द्वारा एक सूर में विरोध किया गया है। आगे की लड़ाई ST SC OBC मूल निवासी समाज समन्वय समिति जिला-कोंडागांव के साथ -साथ जितने भी बस्तर संभाग में निवासरत सभी समाज को मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।
स्थानीय भर्ती का विरोध अब ST SC OBC मूल निवासी समाज समन्वय समिति जिला-कोंडागांव के साथ ,, सभी निवासरत समाज विरोध करेगा।।
ST,SC OBC मूल निवासी समाज के लिए ,, संविधान निर्माण समिति का गठन किया गया,,
32प्रतिशत आरक्षण कटौती पर SC OBC मूल निवासी समाज अब आदिवासी समाज के संविधानिक मूल हक की लड़ाई में शामिल होकर आदिवासी समाज को साथ देने की बात कही गई है।
आरक्षण व्यवस्था में जनसंख्या साक्ष्य के लिए वर्ष 2023 में जाति आधारित पर जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।।
पेसा कानून 2022 में संशोधित करते एक वर्ष को कम से कम तीन वर्ष करने के लिए सहमति हुई है। अंतिम निर्णय स्थानीय समिति को प्राथमिकता देने के लिए निर्णय लिया गया है।
उक्त बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह उचित निर्णय एवं प्रस्ताव पारित किया गया है।
सभी को प्राकृतिक सेवा जोहार ????????

Leave a Comment

और पढ़ें