केशकाल के पूर्व विधायक कृष्णकुमार ध्रुव ने प्रदेश में ई डी की छापामारी की सराहना करते हुए मांग की

केशकाल | केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्णकुमार ध्रुव p ने प्रदेश के आई ए एस अधिकारियों के यंहा 11अक्टूबर को पडे ईडी के छापों की सराहना करते हुये मांग की है कि बस्तर संभाग के तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अवधि में इन भ्रष्ट मनोवृत्ति के अधिकारियों के संदिग्ध विवादास्पद कार्यों की भी जांच पडताल करने का काम करें जिससे इन लोगों के कारनामों का खुलासा हो सके और भविष्य में कोई अधिकारी ब्यक्तिगत स्वार्थवश अपने पद एवं अधिकार का दुरूपयोग करने का दुस्साहस न कर सके !
पूर्व आदिवासी विधायक का कहना है की हमारे आदिवासी बाहुल्य संभाग को गलत मानसीकता के अधिकारी प्रयोगशाला और चारागाह मानकर आते है और अल्प समय मे ही करोडों रूपया का वारा न्यारा करके गठरी बांधकर बिदा हो जाते हैं | बीजापुर जिला पंचायत सी ईओ रहते भ्रष्टाचार के आरोपों मे घिरे रहने के बाद भी उन्हे कलेक्टर बना दिया गया !
कोंडागांव जिला में 2 सितंबर 2016 से 16 अक्टूबर 2016 तक मात्र साढे तेरह महिना कलेक्टर के पद पर रहने वाले समीर विश्नोई के कार्यकाल में घटित बहुचर्चित डामर घोटाला कांड और डि एम एफ फंड के करोडों का घोटाला हुआ था प्रशासनिक अधिकारियों के संलिप्तता के चलते जिसकी जांच कार्यवाही आज तक पूरी नहीं किया गया है | डामर घोटाला कांड की जांच जिस कमीश्नर के देख रेख में आरंभ हुआ था उनके बारे में जानकार यह बताते है़ की साहब भी मामले को रफा दफा करा देने मे जुट गये थे । कोंडागांव जिला पंचायत के पद पर पदस्थ महिला आई ए एस आफिसर ने जब लंबे समय से पेंडिग पडे भ्रष्टाचार के बंद फाईलों को खंगालना शुरू किया तो खलबली मच गयी थी और भ्रष्टाचार मे गोते लगाते अधिकारियों एवं उनके राजनीतिक आकाओं ने आनन फानन में उनका ट्रांसफर करवकर ही चैन की सांस लिया था ।
पूर्व विधायक ने 3 वर्ष पूर्व सुकमा जिला के कलेक्टर रहे जे.पी.मौर्य के कार्यकाल में जिले के मुलाकिसोली ग्रेनाइट
खदान टेंडर में चीनी कंपनी द्वारा भारतीय कंपनी के सांथ मिलकर किया गया था | छ.ग.खनिज विकास निगम के एम डी रहते मौर्य के द्वारा कांकेर जिला के आरीडोंगरी खदान का एम ओडी के तहत जिस तरह से एक निजी कंपनी को दे दिया गया उसकी भी बारिकी से जांच होना चाहिये | पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने ई डी के अधिकारियों से प्रेष के माध्यम से निवेदन किया है की छापे के गिरफ्त मे आये अधिकारियों के कारनामों की पूरी कुंडली निकालकर मामले मे चालान प्रस्तुत करें |

Leave a Comment

और पढ़ें