
*ग्राम ढोंडरा में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया*
इमरान पारेख कि खबर 

आज दिनांक 08/10/2022 को राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ पारंपरिक ओलंपिक खेलों का ग्राम पंचायत स्तर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सबसे पहले सरपंच,ग्राम प्रमुखों द्वारा रिबन काटकर और सेवा अर्जी कर शुभारंभ किया गया।इस दौरान सरपंच सुरेश मरकाम के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है जो कि प्रतिभागियों को पंचायत स्तर से उच्च स्तरीय तक के खेलों में जाने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही खेल से शारीरिक स्वास्थ्य में भी फायदा मिलता है।इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जैसे कि गिल्ली डंडा, पुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, पिटुल, रस्सा खींच,कंचा,दौड़ सहित कुल 14 प्रकार का खेल शामिल रहा।प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर के 18 वर्ष,18 से40 वर्ष,40 से अधिक वर्ष के बच्चे,पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया।बता दें कि यह प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को जोन स्तर के लिए चयन किया जाएगा।इस प्रतियोगिता गांव में पहली बार होने से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आए वहीं सभी विजेता प्रतिभागियों तथा टीमों के लिए मेडल सहित ईनाम रखा गया था।
*रस्सा खींच रहा आकर्षण का केंद्र* –
बता दें कि इस ओलंपिक खेलों में कई प्रकार का खेल हुआ लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण रस्सा खींच महिलाओं का रहा।
*इस दौरान ये रहे मौजूद* –
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश मरकाम, उपसरपंच पुनीत नाग,पंच मड्डाराम,सुकलाल नाग, सोनाधर, फुलेश्वर,ब्रजनाथ मरकाम,राजूराम, घड़वा,ग्रामसभा अध्यक्ष उमेश कोर्राम, फागूराम,युवा मितान अध्यक्ष रामकुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार, कोषाध्यक्ष रनूराम,सहसचिव संजुला नाग, सगनु, श्रवण, घनश्याम सहित गांव के अन्य सभी लोग मौजूद रहे।

