
दुर्गा विसर्जन पथराव मामले में दो नाबालिग समेत 17 गिरफ़्तार.. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी..
इमरान पारेख कि खबर
बिलासपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आज सुबह सिम्स चौक के पास दो दुर्गा उत्सव समितियों चिंगराजपारा सरकण्डा की “माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक” एवम “कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति” के बीच आगे निकलने की हड़बड़ी के कारण गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया.. मिली जानकारी के अनुसार सुबह रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति ’’माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ एवं देवकीनंदन चौक से ’’कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति’’ नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चैक पहुंची। सिम्स चैक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया.. नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट आई। इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपनी-अपनी प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ़ गए.. सुबह करीबन 6.00 बजे करोना चैक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यों एवं उनकी गाड़ियों पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगों द्वारा लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड़ की गई एवं समिति के लोगों को चोट पहुंचाई गई..
दोनों दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया.. प्रकरण में दोनो पक्षो के कुल 17 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 02 आरोपी नाबालिक है। प्रकरण में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है..

