प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता*

*जिला कोंडागांव*
*इमरान पारेख कि खबर*
*9 अक्टूबर से शुरू होगा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर*
*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में युवाओं से भाग लेने की अपील*
*कोण्डागांव, 06 अक्टूबर 2022/*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोण्डागांव के द्वारा 9 अक्टूबर से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कैम्प प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के ईच्छुक युवाओं को हिस्सा लेकर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की गयी है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री सूरज कुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंे तीसरे चरण के दौरान आयोजित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर में 75 प्रशिक्षणार्थियों का बस्तर फाईटर भर्ती के तहत चयनित होने की अपार सफलता के पश्चात पुनः आगामी नवम्बर महीने में थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का चतुर्थ चरण 9 अक्टूबर 2022 को प्रातः 6 बजे से विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में शुभारंभ किया जायेगा। उक्त निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कैम्प में जिले के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सुअवसर का लाभ लेने सहित देश सेवा में अमूल्य योगदान देने का आग्रह किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी हेतु अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव के पदाधिकारियों के मोबाईल नम्बर 94242-96481, 99559-16467, 97552-69459, 84929-32465, 81198-07082, 79990-03433, 94061-90037, 73400-99596, 83199-75439, 72530-69883 या 96279-63642 पर संम्पर्क किया जा सकता है।

*जिला कोंडागांव*
*इमरान पारेख कि खबर*
*प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता*

*कोण्डागांव, 06 अक्टूबर 2022/*कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत फरसगांव तहसील अंतर्गत कोकोड़ा जुगानार निवासी श्रीमती सगारोबाई पति स्व. घस्सू को 4 लाख रूपए, तहसील माकड़ी के सोहंगा निवासी श्रीमती राजमती पति श्री घीनूराम एवं श्री घीनूराम पिता चांदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, कोण्डागांव तहसील अंतर्गत भीरागांव निवासी श्रीमती प्रमिला नेताम पति श्री सुरेन्द्र नेताम एवं श्री सुरेन्द्र नेताम पिता दलसाय नेताम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, संबलपुर निवासी श्रीमती सोमारबत्ती पति हरेश एवं श्री हरेश पिता लेदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए और मड़ानार निवासी श्री नवलूराम पिता स्व. मानसिंह सहित लच्छनदई पिता स्व. मानसिंह एवं लखमनी पिता स्व. मानसिंह को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की अर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश तहसीलदार फरसगांव, माकड़ी एवं कोण्डागांव को दिये गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें