
इमरान पारेख कि खबर
* विजयादशमी के अवसर पर कोंडागांव जिला के पुलिस लाइन एवं सभी थानों में की गई शस्त्र पूजा।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से दशहरे के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडागांव पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र एवं जिले के सभी थानों में शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय रक्षित केंद्र में पुलिस अधीक्षक कोंडागांव एवं जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साथ मिलकर शस्त्र पूजा किया। इसी तरह जिले के सभी थानों में थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ ने शस्त्र पूजा किया। शस्त्र पूजा कार्यक्रम के उपरांत पुलिस लाइन एवं थानों शासकीय वाहनों की भी साफ-सफाई कर पूजा की गई।
रक्षित केंद्र कोंडागांव में आयोजित शस्त्र पूजा के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसगांव श्री मणि शंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोंडागांव श्री निमीतेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर श्री लक्ष्मण पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर श्री रूपेश कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री मनीष राजपूत एवं अन्य पुलिस के अधिकारी व जवान उपस्थित हुए।

