नेता प्रति पक्ष नवदीप सोनी ने एक बार फिर नगर पंचायत को घेरा*

*इमरान पारेख कि खबर *

नवीन बस स्टैंड में हुए नीलामी में शामिल लोगों को नगर पालिका द्वरा ठगी का आरोप लगाया

केशकाल – बीते कुछ दिनों से भाजपा समर्थित पार्षद व नेता प्रतिपक्ष नवदीप सोनी व अन्य भाजपा पार्षद अब नगर पंचायत को घेरते नज़र आ रहे है ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही नेता प्रतिपक्ष नवदीप सोनी ने नवीन बस स्टैंड में बन रहे सीसी सड़क के पूर्व निकली गयी मुरुम को गोपनीय तरीके से बेचने , सहित नगर पंचायत क्षेत्र डिपो में खनिज न्याज निधि से बनाये जा रहे काम्प्लेक्स जिस पर विरोध के बाद जिला कलेक्टर द्वरा स्टे लगा दिया था , किन्तु नेता प्रतिपक्ष को जानकारी मिली कि उक्त जितने निर्माण कार्य हुए है उस कार्यो का राशि जारी किया जा रहा जिसको लेकर अनुभागीय अधिकारी कार्यलय पहुँच शिकायत भी किया था वही अब कुछ दिन पूर्व हुए नवीन बस स्टैंड नीलामी में भाग लिए लोगो को नगर पालिका द्वरा ठगी को लेकर फिर चर्चा में बने हुए है
नेता प्रतिपक्ष व पार्षद नवदीप सोनी ने बताया कि
नगर पंचायत केशकाल में अभी हाल ही में हुवे बसस्टैंड की दुकानो की नीलामी में घोटालों की चर्चा जोरों पर है ,टोटल 5 दुकाने थी जिनमे कुछ दुकाने जिन्हें 269 फ़ीट(दुकान की साइज़) के नाम से नगर के लोगो के लिये नीलामी के लिये आमन्त्रित किया गया था ,नीलामी भी हुई मालिकाना हक लिये हुवे व्यक्तियों ने लगभग 30℅ राशि भी नगर पंचायत केशकाल में जमा करवा दिया लेकिन अब सामने आ रहा है कि जो दुकाने 269 फ़ीट के नाम पर नीलामी की गई वे दुकाने मात्र 170 फ़ीट की है अब नगरवासियों के मन मे ये संसय है कि जब दुकाने 269 फ़ीट की नही थी ,तो नगर पंचायत ने किन लोगों को भ्रम में रखने के लिये दुकानों को 269 फ़ीट बताया जबकि वास्तविकता में दुकाने 170 फ़ीट के आसपास है ।
नगर में हो रहे अत्यधिक कार्यो में अगर उच्चस्तरीय जांच हो तो शायद लगभग सभी कार्यो में जो शिकायते मिल रही है,वे सभी सही हो ।
बहुत जल्द ही पूरी प्रामणिकता के साथ नगरवासियों के साथ हम सभी परिसद के सदस्य सम्बंधित विभाग के उच्चधिकारियों से मिल कर नगर पंचायत में हो रहे सभी कार्यो की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे ।

Leave a Comment

और पढ़ें