केशकाल विधानसभा में अलग अलग पंचायत के 55लोगों ने किया बीजेपी प्रवेश।विधायक नीलकंठ ने गमछा पहनाकर कराया पार्टी प्रवेश।

केशकाल/महफूज़ अली/25अक्टूबर2026–केशकाल विधानसभा में फिर एक बार कांग्रेस पार्टी को झटका देने में विधायक नीलकंठ टेकाम कामयाब हो गए 25 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के बाद विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांव से आए लगभग 55 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उरंदाबेड़ा ग्राम के लगभग 20 लोगों ने कोलंगा ग्राम पंचायत के लगभग 15 एवं खुदपदर ग्राम पंचायत के लगभग 20 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर एवं केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम की कार्यशैली एवं किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे कई मौके आए जहां पर विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र केशकाल में लगातार दौरा कर विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं जिससे लोग काफी प्रभावित भी दिख रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें