नगर पंचायत केशकाल में पानी का संकट गहराया।वार्ड 13एवं वार्ड क्रमांक 15की महिलाओं ने विधायक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े को लेकर भी महिलाओं में आक्रोश दिखा।

आठ महीनों से पानी की समस्या से परेशान है वार्डवासी।कलेक्टर कोंडागांव से अपनी समस्या बताने जाने वाली है महिलाएं।

केशकाल/महफूज़ अली/21अक्टूबर2026–नगर पंचायत के केशकाल के वार्ड क्रमांक 13 एवं वार्ड क्रमांक 15 में पानी का संकट गहराता जा रहा है ।पिछले 8 महीना से दोनों वार्डो की महिलाओं के द्वारा लगातार नगर पंचायत में सीएमओ के नाम आवेदन देकर समस्या समाधान के लिए अवगत कराया जा रहा है। लेकिन आज तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है पानी टैंकर के माध्यम से इन दोनों वार्डो में पीने के पानी की व्यवस्था नगर पंचायत के द्वारा वर्तमान में की जा रही है लेकिन नगर पंचायत की महिलाओं का कहना है कि नगर पंचायत में लगातार कभी टंकी खराब मोटर खराब वॉटर लेबल नीचे होने का बहाना बनाया जा रहा है जिसके चलते वार्ड वाशी परेशान है

वार्ड नंबर 13 एवं 15 की महिलाओं की मांग है कि पूर्व में शीतल पर शीतला मंदिर के पास के पानी की टंकी से वार्ड वासियों को जलप्रदाय किया जाता था जिसे बदलकर दोदरा पर कर दिया गया है दोदरा पड़ा टंकी का पानी में रोड होते हुए बरपाड़ा तक आता है जिससे 5-10 मिनट ही पानी मिल पाता है और कई दिनों तक पानी चालू नहीं होता है वार्डों की महिलाओं ने मांग की है कि उन्हें शीतल पर मंदिर में स्थित शीतला मंदिर में स्थित पानी टंकी से जलप्रपात किया जाए।

नगर पंचायत केशकाल के वार्ड नंबर 13 एवं 15 की महिलाओं ने विधायक निवास पहुंचकर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा एवं फोन में विधायक नीलकंठ टेकाम से बात कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया नीलकंठ टेकाम ने  समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी से फोन पर बात कर तत्काल समस्या का निवारण करने कार्य योजना बनाने निर्देश दिए हैं।

ज्ञापन सौंपने आई महिलाओं की मांग यह भी रही कि नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े को तत्काल हटाया जाए क्योंकि उनके द्वारा वार्ड की समस्याओं की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया जाता एवं हमेशा वार्ड वासियों को सुविधाओं से उपेक्षित रखा जाता है नमेष कवडे का ट्रांसफर होने के बाद भी कोर्ट से स्टे लाकर यथावत नगर पंचायत केशकाल में है ।नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ भी महिलाओं में आक्रोश दिखा।

वार्डवासी लक्ष्मी सूर्यवंशी,ज्ञापन देनें चमेली ध्रुव, चंद्रकला राव,सुकमीन यादव,पूर्णिमा नेताम,महत्रीन साहू,राधिका ध्रुव,खेमीन राव,चंद्रिका शोरी,रतनी नेताम,धनेश्वरी निषाद,संगीता ध्रुव,प्रभा उइके,रीता ध्रुव,भान उइके,सरोज पाण्डेय,राम कौशिक,फूलों निषाद,साम बाई वन वार्ड नंबर 13एवं 15के महिलाओं ने मिलकर विधायक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment

और पढ़ें