
सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद भोजराज नाग एवं विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया वृक्षारोपण।
कलेक्टर कोंडागांव नूपुर राशि पन्ना ने भी किया वृक्षारोपण।नगर पंचायत केशकाल के स्वच्छता दीदीयों को किया सम्मानित।

केशकाल/महफूज़ अली/14/092026–केशकाल के सुप्रसिद्ध इको टूरिज्म पर्यटन केंद्र टाटामारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम एवं कोंडागांव जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना शामिल हुए।केशकाल के इको पर्यट केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद,विधायक,कलेक्टर, डी एफ ओ दिव्य गौतम, एसडीओपी अरुण नेताम, बीजेपी जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम,सहित जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया मूसलाधार बारिश के बीच कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रहा।जिला से लगभग सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिविर में शामिल हुए।विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि देस के यशस्वी प्रधानंत्री माननीय नरेंद्र मोदी लगातार पच्चीस वर्षों से बिना रुके बिना थके देश की सेवा कर रहे है।उनके जन्मदिन के अवसर पर 17सितंबर से 17अक्टूबर तक पूरे देश में इस समय को सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।आज भी लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

