जन्माष्टमी के अवसर पर केशकाल के पर्यटन केंद्रों में उमड़ा जनसैलाब।कुएं मारी, टाटामारी,गोबराहिन, माझिनगढ़ पर्यटकों की बनी पहली पसंद।

केशकाल/महफूज़ अली/5सितंबर2026–केशकाल क्षेत्र के पर्यटन स्थल, पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर टाटा मारी, कुए मारी,गोबरहीन एवं मानझिंगढ़ में पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।इस वर्ष टाटा मारी एवं कुएं मारी में केशकाल क्षेत्र के अलावा पूरे बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे केशकाल के आसपास के पर्यटन केंद्र में बढ़ती हुई भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पर्यटकों की पहली पसंद केशकाल के आसपास के पर्यटन क्षेत्र टाटा मारी, कुएं मारी, मानझिंगढ़ एवं गोबराहिन बन गए हैं। इस वर्ष पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए केशकाल पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दी ।जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था एवं यातायात को सुचारू रूप से चालू रखा गया था ।केशकाल के विश्रामपुरी चौक में मटका फोड़ का भी आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष किया गया जिसमें हजारों की भीड़ शामिल हुई केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विजेता टोली को ₹11000 का नगद पुरस्कार वितरण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें