वन मंत्री केदार कश्यप ने विधायक नीलकंठ टेकाम संग केशकाल टाटामारी में देशी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। विश्रामपुरी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

केशकाल टाटामारी में कार्य कर रहे समूहों के सदस्यों को शाल देकर किया सम्मानित।

सराईगुड़ा पर्यटन समिति के मैनेजमेंट को सराहा । डीएफओ दिव्या गौतम एवं एसडीओ सुषमा नेताम ने मंत्री जी का किया स्वागत।

केशकाल/महफूज़ अली/3सितंबर2026–छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप 3 अगस्त की दोपहर 2:00 बजे केशकाल के टाटा मारी पहुंचकर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ देसी व्यंजनों का आनंद लिया दोपहर के लंच में वन मंत्री केदार कश्यप को देसी सब्जियां फूटू,करील, साईगुड़ा एवं अन्य बस्तर के व्यंजनों को परोसा गया जिसका मंत्री केदार कश्यप एवं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भरपूर आनंद लिया। गुरुवार को विश्रामपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते वक्त दोपहर का भोजन करने वन मंत्री केदार कश्यप टाटा मारी में रुके जहां पर केशकाल डीएफओ दिव्या गौतम एवं एसडीओ सुषमा नेताम ने मंत्री केदार कश्यप का स्वागत किया मंत्री ने मनमोहक दृश्य को टाटा मारी के व्यू प्वाइंट से निहारा 2018 के बाद पहली बार वन मंत्री केदार कश्यप टाटा मारी पहुंचे थे टाटा मारी के मनमोहक दृश्य को देखकर काफी प्रसन्न दिखे। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने वन मंत्री केदार कश्यप के साथ फोटो खिंचवाई।पत्रकारों के सवालों के जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा  की केशकाल टाटा मारी में सराईगुड़ा पर्यटन समिति के द्वारा टाटामारी की सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई है जिस पर डीएफओ केशकाल को निर्देश दिया गया है कि वह सर्वे कर रिपोर्ट भेजें उसके बाद चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी साथ ही आने वाले समय में केशकाल क्षेत्र से जुड़े पर्यटक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए भी कार्य किया जाएगा वहीं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि केशकाल घाट एवं केशकाल के आसपास के पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी केशकाल को पर्यटन क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें