केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही टाटामारी में चौकीदार को मारने वाले 8आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

केशकाल/महफूज़ अली/1सितंबर2026–केशकाल पुलिस ने 31अगस्त को दो अलग अलग मामले में कुल नौ आरोपियों को पकड़कर जेल पहुंचा दिया है।

पहले प्रकरण में केशकाल टाटामारी के कृष्ण कुंज में चौकीदार राजेश यादव ने बाहर  से घूमने आए हुए युवकों को शराब पीने से रोकने पर 8युवकों के द्वारा चौकीदार पर जान लेवा हमला किया गया जिससे चौकीदार को सर एवं अन्य जगह पर गंभीर चोट आई ।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।सभी आरोपियों को बलवा की धारा लगाकर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

वही दूसरे मामले में चारामा निवासी इमामुद्दीन के द्वारा केशकाल निवासी अकरम हुसैन को गली देते हुए जान से मारने की धमकी देने पर चाकू एवं अन्य धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें