सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल में 22 से 24 अगस्त तक विभाग स्तरीय खेलकूद समारोह का होगा आयोजन।

केशकाल/महफूज़ अली/22/8/2026– सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर, केशकाल में विभाग स्तरीय खेलकूद समारोह का आयोजन 22 से 24 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। खेलकूद समारोह का शुभारंभ शनिवार 22 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे होगा। आयोजन को लेकर विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी केशकाल श्री कंवल सिंह पोया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भूतुमल तातेड, अध्यक्ष मां दंतेश्वरी शिक्षा समिति, केशकाल करेंगे। वहीं श्री प्रशांत कुमार जायसवाल एवं श्री दिनेश नाग, संकुल समन्वयक डिहीपारा, प्रबंध कार्यकारणी के  उपाध्यक्ष उल्लास साहू, रमाशंकर श्रीवास्तव, वन्देकुजाम , राजेश उइके  प्रतीश अग्रवाल  ,केशव कश्यप   अभिषेक चोपड़ा  ,  केशकाल विशिष्ट अतिथि  एवं अतिथियों के रूप में  के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। विद्या भारती से जुड़े संस्थानों में खेलकूद गतिविधियों को प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मंच के रूप में आयोजित किया जाता है।

24 अगस्त को होगा समापन

तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन सोमवार 24 अगस्त को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सी.एल. मंडावी, प्राचार्य बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशकाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामचन्द्र वर्मा, व्यवस्थापक, सरस्वती शिशु मंदिर, केशकाल करेंगे।

समापन समारोह में श्री राकेश विश्वकर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशकाल तथा श्री भूपेश कुमार नाविक, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर, केशकाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, खेलप्रेमियों एवं विद्यालय परिवार से समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेलकूद समारोह से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ ही क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है। इस  विभाग खेल में  14 विघालय के 300 छात्र छात्राओं अपने खेल भावना का परिचय देंगे , इस खेल में सभी आचार्य एवं दीदीयो की उपस्थिति रही  ।

Leave a Comment

और पढ़ें