केशकाल गर्ल्स स्कूल में हुआ 15अगस्त का सार्वजनिक कार्यक्रम।विधायक संग प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि हुए शामिल।

केशकाल/महफूज़ अली/15अगस्त2026–केशकाल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गर्ल्स स्कूल मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण के बाद विधायक नीलकंठ टेकाम एवं केशकाल के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक एसडीओपी अरुण नेताम तहसीलदार केशकाल,बीओ केशकाल, नगर पंचायत सीएमओ, समस्त केशकाल क्षेत्र के स्कूलों के प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में 15 अगस्त के अवसर पर स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।

15 अगस्त के अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में स्कूली बच्चों उनके अभिभावकों शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिकों ने संस्कृत कार्यक्रमों एवं देशभक्ति के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे बालक बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे बच्चों को गणमान्य नागरिकों, मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ टेकाम एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुरस्कार राशि भी दी गई कार्यक्रम के बाद विधायक नीलकंठ कम उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें