सुरडोंगर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी सदस्यों के साथ शिक्षक पालक बैठक का हुआ आयोजन।

केशकाल /महफूज़ अली/17जुलाई2026–शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में संयुक्त शिक्षक -पालक बैठक एवं SMDC के सदस्यों की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ । जिसमें कक्षा – 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थीयों की  उपस्थिती तथा अनुपस्थित छात्र / छात्राओं को विद्यालय में उपस्थित होने हेतु पालकों के बीच बात रखा गया साथ ही सुचारू रूप से अध्यापन कार्य करने को लेकर भी जोर देने की बात भी समिति द्वारा बैठक में रखा गया एवं 75% से कम उपस्थिती होने पर बोर्ड के नियमानुसार परीक्षा में नहीं बैठ पाने को लेकर भी पालकों की प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया साथ ही प्राचार्य भूपेश नाविक ने पालकों बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजा जाए साथी समय-समय पर स्कूल में हो रहा है अध्ययन को घर में भी बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए , साथ ही सायकल स्टैण्ड निर्माण हेतु पार्षदो द्वारा सहमती एवं प्रदान किया गया।

प्राचार्य  भूपेश नाविक ने बताया कि केशकाल अंचल क्षेत्र में सुरडोगर विद्यालय सदैव ही हर दृष्टि से नगर में आगे रहा है आने वाले समय में परीक्षा को लेकर हो या साथ ही  खेल को लेकर हो बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से भी कहा  कि जो बच्चे अनुपस्थित होते हैं उनके बालकों को लगातार जानकारी दिया जाए जिससे बच्चे समय पर स्कूल में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कर सके , साथ ही शिक्षकों से उन्होंने कहा कि समय पर अपना पाठ्यक्रम पूरा करें
इस अवसर पर ग्राम – पठ परेल श्री बलराम गौर, SMDC अध्यक्ष  कमला नेताम, पार्षद महेश तारम, नम्रता भारद्वाज, गणमान्य नागरीक अग्रहीत कुमेटी, नवल मखाम, सोनू उश्यप (उपसरपंच ओछामेत), मनीषा सलाम, जमुना बघेल एवं पालकगणों की उपस्थिती रहा। बैठक में संस्था प्राचार्य श्री भूपेश कुमार नाविक द्वारा एजेंडा-वार जानकारी दिया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षीकाएँ उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें