
Mahfuz ali/केशकाल/15जुलाई2026–
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा की आवाज बनकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एवं अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए नई सड़कों की लगातार मांग कर रहे हैं। मानसून सत्र में बुधवार को केशकाल विधायक नीलकंठ के टेकाम ने अति महत्वपूर्ण सड़क बड़ेडोंगर से कोनगुड़ जिससे 200 ग्राम के लोग आना-जाना करते हैं। एवं वर्तमान में वह सड़क नारायणपुर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क के रूप में उपयोग की जा रही है। के नवीनीकरण की मांग की पूर्व में विधायक ने कहां की जब पहले मांग की गई थी तब यह सड़क 3 करोड रुपए की लागत में बनकर तैयार हो जाती। लेकिन अब इस सड़क के नवीनीकरण के लिए 8 करोड रुपए की आवश्यकता है। अगर और देर की गई तो सड़क नवीनीकरण की कीमत और बढ़ सकती है। जिस पर विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केशकाल विधायक ने जिस सड़क की मांग की है मैं जल्द उस सड़क के बारे में जानकारी लेकर उसे स्वीकृत करने का प्रयास करूंगा। इससे पूर्व भी विधानसभा में केशकाल विधायक ने बाईपास सड़क में गलत एलाइनमेंट के कारण काटे गए 8000 वृक्षों की गलत कटाई के दोषियों पर की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी थी । जिस पर विभागीय वन मंत्री केदार कश्यप ने 13 वन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात स्वीकार की थी। केशकाल विधानसभा में विकास के लिए केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम लगातार विधानसभा छत्तीसगढ़ में केशकाल की आवाज बनकर सरकार का ध्यान केशकाल विधानसभा की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र में एवं विधानसभा में हर्ष का माहौल है।

