केशकाल विधायक संग जल जंगल यात्रा में जाने का सुनहरा अवसर। 27जून को सुबह 8बजे केशकाल बाईपास में शुरू होगी यात्रा।नाश्ता भोजन की रहेगी व्यवस्था

केशकाल प्रस्तावित बाईपास लगभग 10किलोमीटर की होगी यात्रा। 27जून को सुबह 8बजे केशकाल बस स्टैंड में जमा होगें जाने वाले लोग।

इस बार की यात्रा में सुबह नाश्ता एवं दोपहर को भोजन की रहेगी व्यवस्था। पूर्व सैनिक, प्रक्षिक्षण ले रहे पुलिस के जवान सहित फॉरेस्ट विभाग के जवान होंगे शामिल।

सोशल मीडिया यूट्यूबर के लिए मौका टॉप थ्री अच्छी  रील बनाने वाले को मिलेगा इनाम।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दवाइयों के साथ यात्रा में होंगे शामिल।

केशकाल/महफूज़ अली/25जून 2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल जंगल यात्रा पर 27 जून को प्रस्तावित केशकाल बाईपास में ट्रैकिंग करने वाले हैं। जिसको लेकर विधायक नीलकंठ टेकाम ने 25 जून को जनपद पंचायत के सभागार में प्रमुख विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर यात्रा की रूपरेखा तैयार की, एवं विभाग वार जिम्मेदारियां सौंपी  नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बाईपास बनने के बाद तो हर कोई उसे रास्ते से गुजरेगा लेकिन बाईपास बनने से पहले की वर्तमान स्थिति को लोग देख पाएंगे। लोगों को भौगोलिक स्थिति पर्यावरण एवं मनमोहन सुंदरता को करीब से देखने का मौका मिलेगा एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता आएगी इस उद्देश्य से जल जंगल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जंगल जल जंगल यात्रा में राजस्व विभाग पुलिस विभाग फॉरेस्ट विभाग शिक्षा विभाग कॉलेज के बच्चे स्कूलों के बच्चे पूर्व सैनिक एवं प्रशिक्षण ले रहे पुलिस विभाग के जवानों के भी शामिल होने की संभावना है। जिन्हें भी विधायक संग जल जंगल यात्रा पर भाग लेना है वह ऑनलाइन साइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अन्यथा विधायक ने नवदीप सोनी एवं राजकिशोर राठी को अधिकृत किया है जिनसे मिलकरर जाने वाले लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।

इस बार 27 जून को हो रही जल जंगल यात्रा के लिए सुबह के समय नाश्ता एवं दोपहर के समय भोजन की व्यवस्था भी की गई है विधायक ने कहा है कि जो इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं बारिश की संभावनाओं को देखते हुए अपने साथ रेनकोट एवं पीने के पानी की व्यवस्था के साथ चले साथ ही जूता पहनकर इस ट्रैकिंग को पूरा करें ।

यात्रा के लिए सुबह 8:00 बजे लोगों को केशकाल नया बस स्टैंड पर जमा होना है जहां से गाड़ियां उन्हें गड़सिलियारा तक लेकर जाएगी और 9:00 बजे यह यात्रा गड़सिलियारा से प्रस्तावित बाईपास के लिए निकलेगी लगभग 3 घंटे की यात्रा के बाद लोग बाईपास के निचले छोर जो की केशकाल घाट समाप्त होने के पास पहुंचेंगे जहां पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी एवं लोगों को वापस केशकाल तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें