केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विकास कार्यों में तेजी लाने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।



*जनता की सुविधा से जुड़े निर्माण एवं निर्मित कार्यों का लिया जायजा*

केशकाल/महफूज़ अली/19 जून/2026
केशकाल विधानसभा के विधायक  नीलकंठ टेकाम ने बड़ेराजपुर क्षेत्र का दौरा कर जनता की सुविधा से जुड़े विभिन्न निर्माणाधीन एवं निर्मित विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित कार्यों की प्रगति एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने सर्वप्रथम बड़ेराजपुर में निर्माणाधीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भवन का अवलोकन किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करते हुए किसानों एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात विधायक ने बड़ेराजपुर में नव निर्मित महतारी सदन का अवलोकन किया। उन्होंने भवन की संरचना एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की
विधायक टेकाम ने बड़ेराजपुर बाजार स्थल पहुंचकर निर्माणाधीन शेड निर्माण कार्य का अवलोकन किया। यह निर्माण पूर्ण होने पर स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों के लिए सुविधा का केंद्र बनेगा।
दौरे के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र के सड़क मार्गों पर निर्माणाधीन छोटी-बड़ी पुलों एवं पुल-पुलियों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा आवागमन सुविधा की दृष्टि से इन परियोजनाओं की उपयोगिता को देखा।
विधायक नीलकंठ टेकाम के इस दौरे से विकास कार्यों की प्रगति को और गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें