केशकाल में हुए एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल में नहीं मिला कोई इमरजेंसी में डॉक्टर।रात 8बजे की शिफ्ट वाले डॉक्टर पहुंचते है देर से।मरीजों के परिजनों में आक्रोश।

केशकाल/दुर्गेश कौशिक/9जून2026–केशकाल के विश्रामपुरी चौक में मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई भिड़ंत में केशकाल निवासी अमृत जैन के पुत्र अंकित जैन एवं बड़ेराजपुर सालेभाट का एक युवक आपस में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर घायलों को केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत आसपास के लोगों के द्वारा लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर दुर्घटना में घायल लोगों के लिए अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था  उपस्थित स्टाफ में सिस्टर के द्वारा खून साफ किया गया एवं कुछ देर बाद डॉक्टर आकर मरीजों का चेकअप करते दिखे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में इस प्रकार की लापरवाही अक्सर देखी जाती है एक्सीडेंट में घायल लोगों के लिए कई बार अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं।

सीएचसी केशकाल में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है अक्सर रात 8:00 बजे शिफ्ट चेंज होने के बाद रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक की ड्यूटी वाले डॉक्टर रात 8:00 बजे की जगह देर से ड्यूटी ज्वाइन करते हैं जिसके कारण इस बीच में हुई दुर्घटना ग्रस्त लोगों को सही समय पर इलाज मुहैया नहीं हो पता है।

केशकाल अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं रात के समय गंभीर एक्सीडेंट के मरीज को समय पर अगर उपचार नहीं मिल पाया और किसी मरीज की कारणवश मृत्यु हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा केशकाल सीएससी प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर व्यवस्थाओं पर सुधार करने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें