केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12वी की जिला टॉपर सालेहा पारेख व दसवीं एकलव्य की देश में प्रथम स्थान लाने वाली कीर्तिका टेकाम के घर जाकर बधाई दी।

विधायक ने एकलव्य विद्यालय की देश में टॉप करने वाली छात्रा के घर से मेन रोड तक 300मीटर की सीसी रोड निर्माण की तुरंत मंजूरी दी।

केशकाल/महफूज़ अली/5मई 2026–केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी एकलव्य विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर दसवीं कक्षा में प्रथम आई बालिका कीर्तिका से मिलने उसके गृह ग्राम आवरी एवं केशकाल के क्छारपारा पहुंचे। वहां पर उन्होंने बालिका का सम्मान किया। परिवार से मुलाकात की तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया  साथ ही बालिका की मांग पर आवरी सड़क मार्ग से बालिका के घर तक 300मीटर की सीसी सड़क को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत किया साथ ही जनता की मांग पर आवरी में स्टॉपडेम के लिए अधिकारियों को रूपरेखा बनाने का आदेश दिया ।

वहीं कोंडागांव जिले में आत्मानंद स्कूल से 95% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु सालेहा पारेख के घर जाकर उनसे मुलाकात की विधायक के साथ केशकाल के शिक्षा अधिकारी मंडावी जी भी साथ रहे विधायक ने सालेहा पारेख से आगे की पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए भविष्य की पढ़ाई के लिए सलाह दी।विधायक ने टॉपर बेटी को उपहार स्वरूप बैग देकर सम्मानित किया। विधायक के साथ केशकाल नगर पंचायत के अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी,उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा,मंडल महामंत्री नवदीप सोनी,राजकिशोर राठी,कृष्णदत्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें