
महफूज़ अली/केशकाल/19अप्रैल2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बड़ेराजपुर क्षेत्र में आधुनिक तरीके से खेती और मुर्गी पालन, बकरी पालन से लखपति बनी दीदीयों को शुक्रवार को छिंदली में विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर महोदया के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना से जुड़कर महिला किसानों ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए इंटीग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर की वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाया है। दीदीयाँ मक्का की उन्नत किस्मों की खेती करते है सही समय पर खरपतवार और कीटों से रोकथाम कर अच्छा उत्पादन ले रहे है अब दीदीयाँ नकदी फसलों जैसे टमाटर, बैंगन, करेला, लौकी, पालक, पत्तागोभी, प्याज, आलू आदि की भी खेती और ड्रिप इरिगेशन, माल्चिंग व उन्नत किस्मों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि हुई है। आधुनिक खेती से दीदीयों का आय में बड़ा इजाफा हुआ है अब ये सालाना लाखों रूपये कमा रही है सथा ही लखपति दीदीयाँ अन्य दीदीयों को आधुनिक खेती, जैविक खाद और कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही है ।

