
केशकाल/महफूज़ अली/5अप्रैल2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को धामनपुरी ग्राम के साप्ताहिक बाजार में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।विधायक के इस पहल से विधानसभा केशकाल क्षेत्र ग्राम धमनपुरी के ग्रामीण की कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम के जानचौपाल से ग्रामीणों के अंदर खुशी का माहौल देखने को मिला विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ जन चौपाल में स्थानीय बीजेपी के नेता भी उपस्थित रहे।



