एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा के द्वारा पकड़ी गई माइंस की गाड़ियों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर न्यायालय ने काटा 90000रुपए का चालान।

केशकाल/महफूज़ अली/2अप्रैल2026–केशकाल घाट में लग रहे लगातार जाम की समस्या को देखते हुए कोंडागांव जिले के एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा ने 31 मार्च की रात नारायणपुर लौह माइंस खदानों में लगी 12 हाईवे के ऊपर कारवाई की थी। जिसे केशकाल के सूरडोंगर ग्राउंड पर खड़े करवाया गया था। जिन पर आज न्यायालय केशकाल ने 90000 रुपए का चालान काटा है । प्रती गाड़ी 7500 का चालान काटा गया केशकाल घाट में अक्सर माइंस पर लगी हाइवा गाड़ियों के द्वारा ओवरटेक एवं ओवर स्पीडिंग की शिकायत लगातार ग्रामीण के द्वारा की जाती रही है। जिस पर एडिशनल एसपी ने देर रात कैंप लगाकर ओवर स्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर नारायणपुर माइंस की 12 नाग हाईवे को केशकाल के मैदान ग्राउंड पर खड़ी करवा दिया गया था। जिस पर न्यायालय ने प्रति गाड़ियां 7500 के हिसाब से 12 गाड़ियों पर ₹90000 का चालान जमा करवाया है । केशकाल घाट में लग रहे प्रतिदिन जाम से अब लोगों को कुछ राहत मिली है। लोगों का कहना है कि इसी प्रकार एडिशनल एसपी साहब केशकाल घाट में बीच-बीच पर आकर चलानी कार्रवाई करते रहेंगे तो शायद कभी भी केशकाल घाट में जाम नहीं लगेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें