कोंडागांव/महफूज़ अली/12फरवरी–कोंडागांव जिले में वी आई पी एवं वी वी आई पी की सुरक्षा के लिए फॉलो वाहन किराए पर ली गई है। लगभग सभी फॉलो वाहनों में डार्क ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल गाड़ी मालिक के द्वारा किया गया है। फॉलो वाहन का प्रशासन से अनुबंध समाप्त हो जाने के बाद भी उस वाहन पर डार्क ब्लैक फिल्म लगी ही रहती है।डार्क फिल्म लगी गाड़ियां पूरे जिले भर में दौड़ रही है ।डार्क फिल्मग्लास को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त दिशा निर्देश देशभर की पुलिस प्रशासन को दिए हैं ।उसके बाद भी जिले में डार्क फिल्म लगी गाड़ियों का शहर एवं गांव में खुलेआम घूमना कई संदेह को जन्म देता है ।डार्क फिल्म की आड़ में गलत गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा सकता है। कोंडागांव पुलिस को इस ओर ध्यान देते हुए गाड़ियों में डार्क फिल्म के ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


