
केशकाल/महफूज़ अली/11फरवरी2026–।ब्लॉक केशकाल के समस्त शैक्षिक संगठन एवम शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बहीगांव के दुर्गा मंच में एकदिवसीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
आज बहीगांव में संगठन और शिक्षा विभाग की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई।
सम्मेलन में केशकाल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का परिचय,खेलकूद,संगोष्ठी,एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
प्रातः 11 बजे विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
इस सम्मेलन को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह है।
बहीगांव में आयोजित हो रहे शिक्षक मिलन समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल होंगे।

