
केशकाल नाका चौक से विश्रामपुरी सलना तक 33किलोमीटर लंबी डिवाइडर सड़क लागत 39.20करोड़ का भूमिपूजन।
विश्रामपुरी पेंड्रावन सत्ती नाला स्टॉपडेम लगत 2.58करोड़ का भूमिपूजन।
विश्रामपुरी जलाशय के शीर्ष एवं नहर मरम्मत लाइनीकरण लगत 2.10करोड़ का भूमिपूजन।
विश्रामपुरी के फरसाडीही में 5लाख का भवन निर्माण का भूमिपूजन विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया।

केशकाल/विश्रामपुरी/महफूज़अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी में केशकाल नाका चौक से सलना तक लगभग 33 किलोमीटर भारतमाला प्रोजेक्ट कनेक्टिंग रोड जो की 39.20 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा का आज भूमिपूजन किया पिछले कई वर्षों से केशकाल से विश्रामपुरी सड़क की जर्जर हालत के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। केशकाल से विश्रामपुरी सड़क जो कि उड़ीसा राज्य को जोड़ती है की हालत बहुत ही खराब थी विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के प्रयास के बाद राज्य सरकार ने केशकाल के नाका चौक से सलना तक भारतमाला प्रोजेक्ट की कनेक्टिंग रोड के लिए 39.20 करोड रुपए स्वीकृत कर डिवाइडर वाली सड़क बनाने की राशि स्वीकृत की। विधानसभा क्षेत्र में इस स्वीकृति के बाद लोगों में काफी खुशी देखी गई आज 27 जनवरी को लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने 39.20 करोड़ की लागत से बनने वाली केशकाल नाका चौक से सलना तक 33 किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया साथ ही विश्रामपुरी जलाशय की मुख्य नहर का शीर्ष मरम्मत एवं लाइनिंग कार्य के लिए राज्य से स्वीकृत 2 करोड़ 10 लख रुपए की लागत के कार्य का भी भूमि पूजन किया ।वहीं विश्रामपुरी के पेंड्रावन में सती नाला में स्टाफ डैम निर्माण जो की 2 करोड़ 58 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा का भूमि पूजन किया। फरसाडीही में 5लाख की लागत से बनने वाले भवन का भी भूमिपूजन किया। पिछले दो सालों में नीलकंठ टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे कार्य जो कि पिछले कई वर्षों से मांग में रहे हैं उन्हें उन्होंने पूरा किया है। विश्रामपुरी में भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा की पिछले दो सालों में हमने जितनी राशि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत कराई है उतनी राशि पिछले 10 वर्षों में भी केशकाल विधानसभा में स्वीकृत नहीं हो पाई थी आने वाले सालों में अनेकों कार्य जो कई वर्षों से लंबित है उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार दिखावे पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करती है छत्तीसगढ़ राज्य को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे ।विधायक ने कहा कि केशकाल में नवीन सड़क का निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और एक शानदार सड़क केशकाल निवासियों एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दी जाएगी। वहीं केशकाल में 11 किलोमीटर लंबी बाईपास का कार्य भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा एवं छत्तीसगढ़ की एक शानदार फोरलेन बाईपास नगर वासियों एवं बस्तर की जनता को समर्पित कर दी जाएगी। बड़ेराजपुर क्षेत्र में कई वर्षों से लंबित मांग बड़े राजपूर से मुंडापारा कोपरा जो की जर्जर स्थिति पर थी, उसे भी स्वीकृत कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। आने वाले दिनों में वह भी नवीन रोड जनता को समर्पित हो जाएगी। वहीं बड़ेराजपुर के पांडे पारा से रावसवाही पहुंच मार्ग जो की वर्षों से जर्जर अवस्था में था और कई वर्षों से क्षेत्र की जनता सड़क की मांग कर रही थी उसे भी स्वीकृत कराकर काम शुरू करवा दिया गया है। इसी प्रकार आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे महत्वपूर्ण मांग जो कि वर्षों से लंबित है उसे भी पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। बिजली कट की एक बड़ी समस्या जिससे विधानसभा क्षेत्र एवं विश्रामपुरी क्षेत्र के किसान आए दिन परेशान रहते थे अब 132 के वी का नया पावर हाउस जमगांव में जल्द बनाकर तैयार होगा वहीं विश्रामपुरी में बिजली विभाग का नया उपसंभाग स्वीकृत हो गया है आने वाले दिनों में किसानों को बिजली कट की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आपने भारतीय जनता पार्टी को जो विश्वास दिया है आने वाले दिनों में हम आपकी पूरी मांग पूर्ण करेंगे एवं क्षेत्र की जनता की कोई भी मांग अधूरी नहीं रहेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जनपद अध्यक्ष सुकमन नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारायण नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अनीता नेताम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री किशन पांडे, मंडल अध्यक्ष श्री मनाराम मरकाम,भाजपा जिला मंत्री अंजोरी नेताम, अध्यक्षता श्री मति पुष्पा चांदेकर सरपंच विश्रामपुरी (ब) , श्री गीतेश पांडे पूर्व जनपद सदस्य विश्रामपुरी, श्री केशव सिंह ठाकुर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, श्री भूपेश चंद्राकर भाजपा प्रदेश संयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लाला राम मरकाम, रविन्द्र पाण्डे, जीवनदास मानिकपुरी, सुरेंद्र मरकाम, दुखा मरकाम, शंभु चांदेकर, पवन प्रधान, विवेक चांदेकर,लखन नेताम, कृष्णा साहू, पदमिनी कश्यप, सरोजनी चांदेकर, शांति मांझी, कुमेश्वरी समरथ, शांति मरकाम, भाग्यलक्ष्मी, प्रमिला जैन, विजय नेताम, प्रभु नेताम, थानेश्वर नेताम, लवेश सिन्हा सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामवासी तथा लोक निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


