केशकाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आनंद मेला का हुआ आयोजन।विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल।

केशकाल/महफूज़ अली– ।केशकाल में परम्परानुसार इस वर्ष  क्रिकेट स्टेडियम सुरडोंगर मे  ही –शाम 5 बजे से –गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य आनंद मेला –2026 का  विधिवत शुरूवात हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथी  मा. नीलकंठ टेकाम जी विधायक केशकाल ने शि प्रा  ऐजु केशनल सोसायटी द्वारा  संविधान से संबधित प्रदर्शनी मे  लगाए गए  चित्र जिसका अवलोकन किया गया..जिसके बाद  विभिन्न विद्यालय के बच्चे– क्रमशः–देविका यादव, संतोषी  रिमिस्क डांस, नेहा तातेड एकल गायन महाविद्यालय केशकाल, दीपाली बीना आई टी आई,मनिषा  मंडावी, शबनम सलाम, राकेश्वरी,  कृतिका, रामेश्वरी, गौरी, सना, काजल, लकेश्वरी, पायल नटिया, रेशमी व तनू  सुरडोंगर, निशिका यादव,असि मंडावी, महक धुरव,  शिप्रा विद्यालय  केशकाल आदि विद्यालय की सभी प्रस्तुति शानदार रही. स्वागत भाषण देकर भूपेश चंद्राकर ने कहा कि मात्र दो दिवस की तैयारी मे यह आयोजन सबके सहयोग से सफल रहा.. मै  इस कड़ी मे माननीय विधायक नीलकंठ टेकाम जी  जो आज सुबह सुकमा मे मुख्य ध्वज का ध्वजा रोहण कर  इतनी दुरी से समय से पूर्व पहुंच गए उनका ह्रदय से बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ.. इस आयोजन हेतू हमारे अनुभाग के अधिकारी व विकास खंड के अधिकारियो का आभार है।मुख्य अतिथि की आसन्दी से विधायक जी ने कहा की शताब्दी वर्ष मे  केशकाल को  बाय पास रोड, केशकाल नगर की सड़क. भारत माला, तीन स्थानों पर स्टेडियम आदि की सौगात मिल जाएगी.. अंत मे आयोजन समिति के  प्रत्येक सदस्य को ह्रदय से बधाई  देता हूँ।नए पुराने गीतो देश भक्ति गीतों..के  क्रम मे भूपेश चंद्राकर, योगेश  सिन्हा, एस पी उपाध्यय, सीमा सरकार, प्रतिभा ठाकुर, सुप्रिया अवधिया आदि ने  अपनी अपनी प्रस्तुति से सबका  मन मोह लिया..  कार्यक्रम को सफल बनाने मे नवदीप सोनी भूपेश चंद्राकर राज किशोर राठी का विशेष योगदान रहा.. कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी,सुदर्शन कुंजाम, महेश तारम,मनसुख लाल भूरट, राजा गोयल,मनीष राठी, कृष्ण दत्त उपाध्याय, खिलेश्वर शोरी, पीला बाई जैन, कमला नेताम, जमुना बघेल, सपना जैनकामिनी गायकवाड़ आदि की गरिमा मय उपस्थिति रही.. कार्यक्रम का शानदार संचालन लोकेश गायकवाड़ व आभार प्रदर्शन राजकिशोर राठी ने किया।

Leave a Comment