केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बड़ेराजपुर गाटेपारा के प्राचीन जलकुंड में माघ स्नान का पुण्य अर्जित करने पहुंचे।

केशकाल/महफूज़ अली/31/01/2026–
विधायक नीलकंठ टेकाम ने खड़काकुंड के खासियत के बारे में ग्राम वासियों से जानकारी अर्जित करते वहां पर प्राप्त अतिप्राचीन सुंदर गोलाकार पत्थर में श्रीयंत्र में उभरे मां मावली के पद चिन्ह को देखकर गदगद हो गये और उन्होंने कहा की यह बहुत ही प्राचीन और पवित्र है इसे सहेजकर रखना चाहिए।
ग्रामवासियों ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन इस जल कुंड में स्नान करके पूजा करने पर जो भी मन्नत मांगा जाता है वह पूरा हो जाता है , नि:संतान दम्पति को यहां पर संतान की प्राप्ति होती है । रविवार को भी बड़ी संख्या में ऐसे दम्पति आये थे जिन्हें संतान की प्राप्ति हो चुकी है और जो ऐसे भी दम्पति आये हुए थे जिन्हें विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो पाया है वो संतान की प्राप्ति की कामना लेकर जलकुंड में स्नान करके पूजा करने आये थे ।
इस अवसर पर ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम के युवा संगठन के द्वारा एक दिवसीय नृत्य गीत सहित डे -नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन कुंवारी मावली माता दंतेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में किया गया । कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद उठाने बहुत बड़ी संख्या में महिला पुरूष युवा इकट्ठा हुए थे । पूरे गांव में पर्व का उल्लास पूर्ण वातावरण बना रहा ।
इस अवसर पर ग्राम पटेल महेश मरकाम,मवली पुजारी जगनाथ मरकाम,सिरहा सुकमान मरकाम,सरपंच प्रतिनिथि रामसाय मरकाम, पंच योगेश पांडे, मंडल महामंत्री सुखदास मरकाम,भुवन लाल जैन, केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी,सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय तथा आस पास के प्रतिष्ठित पंचायत पदाधिकारी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
एक दिवसीय डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में देवानंद मरकाम, भारत नेताम, महेश मरकाम, शैलेश मरकाम, प्रेमलाल विनोद मरकाम, घस्सुराम राजुराम, नरसिंह नेताम विष्णु मरकाम,प्रवीण नेताम बिरजुराम श्याम विष्णु कुंदन सुरेंद्र आशीम शोरी राजू शोरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment