बड़ेराजपुर में आदिकर्म योगी योजना अंतर्गत सुपोषित जीवन अभियान का हुआ आयोजन।

महफूज़ अली –

बड़ेराजपुर – कलेक्टर श्रीमति नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी कुमार बिसवाल महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आदिकर्म योगी अंतर्गत सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इसके तहत दिनाँक 11.11.2025 को ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर विकासखंड बड़ेराजपुर जिला कोण्डागांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोण्डागांव जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित, मुख्य अतिथि का स्वागत, रंगोली, पोषण व्यंजन का प्रदर्शन किया गया, उसके उपरांत आंगनबाड़ी केंद्र बड़ेराजपुर कांकरिया पारा से बड़ेराजपुर बाजार स्थल तक मसाल रैली निकाली गई, जिससे नागरिकों को जागरूक करना था कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य का नही बल्कि समाज के भविष्य का सवाल है, इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर इस बात का ध्यान रखना है, कि कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। इस कार्यक्रम में सभी जनपद सदस्य, पंचगण, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, मितानिन तथा ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें