केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिवंगत छात्रों के परिजनों को सात लाख रुपए का चेक किया वितरित।
महफूज़ अली/केशकाल–केशकाल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न कारणों से दिवंगत हुए स्कूली छात्रों के परिजनों को विधायक केशकाल ने एक-एक लाख रुपए का चेक वितरित किया ,एवं सांत्वना देते हुए विधायक केशकाल ने छात्रों के परिजनों को सलाह दी कि इस पैसों का सदुपयोग जमीन खरीदने या ट्रैक्टर खरीदने आदि कार्यों में उपयोग में लाएं ताकि पैसों का सदुपयोग हो सके दिवंगत हो चुके बच्चों को तो वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन बीमा राशि के सदुपयोग से उन्हें हमेशा जीवंत रखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा बीमा राशि का यह चेक भेजा गया है इसलिए आप सभी विष्णु देव साय जी को धन्यवाद ज्ञापित करें, कार्यक्रम में विधायक के साथ वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय ,केशकाल के बी ई ओ मांडवी, बीपीएम, बी आर सी केशकाल एवं अन्य अधिकारी व राजनेता उपस्थित रहे।


