केशकाल शहर जर्जर सड़क के विरोध में पूर्णतः बंद।नगर बंद को व्यापारियों एवं नगरवासियों का मिला समर्थन।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल शहर से गुजरने वाली सड़क की जर्जर हालत के विरोध में व्यापारियों एवं नगर वासियों ने गुरुवार 6 नवंबर को केशकाल बंद का आह्वान किया था जिसे व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला एवं आज गुरुवार 6 नवंबर को केशकाल पूर्णतया बंद दिखा, बंद के दौरान पान ठेले एवं गुमटियां भी बंद नजर आई इस बंद में इमरजेंसी सेवा जैसे मेडिकल स्टोर्स को खोलने की छूट दी गई है। वहीं बोरगांव आईटीआई चौक से लेकर पंचवटी तक की सभी दुकान पूर्णता बंद रखी गई है। बंद के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं जिला मुख्यालय कोंडागांव से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर तैनात किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें