केशकाल के नागरिक एवं व्यापारियों ने रोड की बदहाल स्थिति के चलते 6नवंबर गुरुवार को बंद का किया आहृवान।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल की बदहाल सड़क से नगरवासी एवं व्यापारी पिछले 4 महीने से परेशान है शासन प्रशासन को मौखिक एवं लिखित आवेदन देने के बाद भी आज पर्यंत केशकाल शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे सड़क पर कोई विशेष सुधार कार्य नहीं किया गया जिसके चलते नगरवासी एवं व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता गया, जिस पर व्यापारी एवं नगर वासियों ने मीटिंग कर 6 नवंबर दिन गुरुवार को विरोध स्वरूप केशकाल नगर बंद का आह्वान किया है ।एवं शासन प्रशासन से मांग की है कि अति शीघ्र केशकाल की सड़क की मरम्मत की जाए अन्यथा आने वाले दिनों में चक्का जाम किया जाएगा

केशकाल की खस्ताहाल सड़क के चलते इस वर्ष की दीपावली में केशकाल नगर का व्यापार ठंडा ठंडा नजर आया ।एवं खस्ता हाल सड़क के कारण केशकाल आने से ग्रामीण कतरा रहे हैं जिसका कारोबार में असर पड़ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें