सद्गुरु कबीर साहेब का 627वाँ प्रागटयउत्सव कबीर आश्रम पटेलपारा बड़ेराजपुर में धूमधाम से मनाया गया।

केशकाल/महफूज़ अली–सदगुरु कबीर साहेब प्रगट उत्सव के अवसर पर ग्राम बड़ेराजपुर हुआ कबीर मय, लगातार तीन दिनों तक सदगुरु कबीर जन्म उत्सव पर अलग-अलग कार्यक्रमों से बड़ेराजपुर सदगुरु कबीर मय हो गया । 11 जून को सुबह, पंत श्री हुजूर गृन्ध मुनि नाम साहेब के सर्वप्रथम आगमन चौका स्थल पटेल पारा में निसान पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई पटेलपारा बड़ेराजपुर सदगुरु कबीर आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो आश्रम से प्लाटरपारा कबीर आश्रम पहुंची जहां निसान पूजा हुई।जिसमें महंत श्री डॉक्टर लीलाधर साहेब अहिवारा दुर्ग एवं महंत श्री सुखनाथ साहेब बड़ेराजपुर,दीवान बरनू दास साहेब,कोठारी मोहन दास साहेब,भंडारी सहदेव साहेब शामिल हुए शोभायात्रा में कबीर साहेब की 627 जयंती के अवसर पर झांकी के साथ बलौदाबाजार( कारी )से आए कबीर सत्संग सतनामी सत्संग टोली ने लोगों का मन मोह लिया। सतनाम धुन के साथ शोभायात्रा में आगे आगे टोली ने कबीर साहेब के प्रति अलग-अलग रूप में प्रोग्राम प्रस्तुत किया। भव्य शोभायात्रा के बाद सत्संग भजन प्रवचन के बाद चौका आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ पूरा शहर कबीर मय नजर आया प्रतिवर्ष बड़ेराजपुर में कबीर प्रकटत्सव के अवसर पर धूमधाम के साथ कार्यक्रम किया जाता है एवं आसपास के जिलों से भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।कार्यक्रम में आए विशिष्ट जनों पुलिस प्रशासन से आए थाना प्रभारी विश्रामपुरी एवं एसडीओपी पुलिस केशकाल श्री अरुन नेताम का साल भेट कर स्वागत किया गया। कबीर आश्रम पटेल पारा बड़ेराजपुर में कार्यक्रम में पधारे सभी साहेब का आत्मीय स्वागत किया।नवयुवक मंडल बड़ेराजपुर[पटेलपारा] अध्य्क्ष श्री इंद्र कुमार जैन ,धनंजय नेवरा, अन्य सदस्य एवं अमीन माता महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें