जगदलपुर। आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट/जहां शासन युक्तियुक्तकरण कर शिक्षक विहीन एवं एकलशिक्षकीय शालाओं में शिक्षक तैनात कर रही है वहीं अधिकारी कुछ अलग ही युक्ति अपना कर चहेतो को पास की शाला में अटैच कर रहे है।
जी हां जगदलपुर में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति ने पहले तो शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण किया फिर अगले ही दिन डीईओ ने दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया।
ऐसे में युक्तियुक्तकरण की इस प्रक्रिया ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन का कहना है कि ये प्रक्रिया में धांधली की सूचना हर तरफ से मिल रही है।इसके पूर्व भी लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर में नवनियुक्त 18 शिक्षकों को बस्तर के बाहर पदस्थापना दे दी। युक्तियुक्तकरण ढकोसला के अलावा कुछ नहीं।



