केशकाल/महफूज़ अली–बड़ेराजपुर के मालगुजार पारा कबीर आश्रम में सदगुरु कबीर प्रकट महोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया था, इस अवसर पर संत समागम, समारोह में 9 तारीख की सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था 9बजे महंत मिलन दस साहेब एवं महंत बनू दस साहेब जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद गुरू महिमा पाठ भजन सत्संग प्रवचन विभिन्न क्षेत्र से आए भजन मंडलियों द्वारा भजन सत्संग चलता रहा दोपहर 3बजे कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा से महंत श्री राजू साहेब एवं उनके संत मंडली का आगमन हुआ सदगुरु की मंगल आरती के बादसंध्य पाठ हुआ तत्पश्चात महंत राजू दास के मुखारबिंद से भजन सत्संग प्रवचन एवं आशीर्वचन समस्त संतों को प्राप्त हुआ ।वहीं अगले दिन सुबह गुरु महिमा पाठ पूर्णिमा पाठ एवं निशान पूजा व ध्वजारोहण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में बड़ेराजपुर ग्राम के अलावा कोंडागांव जिले एवं अन्य जिलों से भी कबीर साहेब को चाहने वाले उनके भक्त साहेब लोगों का आना लगा रहा शोभा यात्रा की भव्यता देखते बन रही थी ।ध्वजारोहण के बाद सम्माननीय लोगों का अभिनंदन किया गया जिसमें सेवक राम नेताम पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष भाजपा , जनपद सदस्य बड़ेराजपुर संगीता पोयाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेताम, सरपंच बड़े राजपुर हेमबाई रामसाय मरकाम उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी महिला एवं पुरुष कर्मियों के अलावा थाना प्रभारी विश्रामपुरी स्वयं पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा का जिम्मा संभाले संभालते दिखे।
सोमवार की रात कबीर पंथ के प्रचारक बस्तर संभाग प्रभारी महंत फुलदास साहेब की कार के नीचे पेट्रोल से भारी बोतले एवं झिल्लियों में पेट्रोल के मिलने से रात में हड़कंप मच गई इसके बाद महंत फूलदास साहेब की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सवाल उठने लगे, सूचना मिलने के बाद विश्रामपुरी थाना प्रभारी ने स्वयं मोर्चा संभाला एवं पूरे कार्यक्रम में अपनी नजर बनाए रखी।
पूर्व विधायक सेवक राम नेताम जिला पचांयत उपाध्यक्ष हिरासिंग नेताम जी जनपद सदस्य सांगिता पोयम कलार समाज सम्भगीय उपाध्यक्ष बालकुवार प्रधान, कबीर पंथ प्रचारक बस्तर संभाग महंत फुलदास साहब, प्रसिद्ध कबीर भजन गायक दामाखेड़ा महंत राजूदास साहेब, नवयुवक मंडल संभागीय अध्यक्ष अर्जुन प्रधान जिला प्रतिनिधि देवनाथ प्रधान महंत मिलन दास साहब महंत बनुदास साहेब दीवान लखन सेठिया मनीष सेठिया धरामदास सेठिया दीना पांडे बसंत पांडे योगेश पांडे ईश्वर सेठिया देवदास सेठिया,राधे पांडे,योगेशपंडे,दीनदयाल पांडे ,खमन वासुदेव,नरेश पांडे बड़ी संख्या में साहेब एवं ग्रामीण शामिल रहे।






