कोंडागांव में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

युक्तियुक्तकरण एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल

कोंडागांव।शिक्षक साझा मंच ने पोल खोल रैली के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। युक्तियुक्तकरण के नाम पर हो रहे 2008 के सेटअप में कटौती और काउंसिलिंग में हुई अनियमितता के संबंध जिला के समस्त शिक्षकों ने डीएनके मैदान में नारा लगाकर प्रदर्शन किया।

फिर रैली निकाल कर अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव को ज्ञापन दिया गया।

केदार जैन प्रदेश संचालक शिक्षक साझा मंच ने कहा यदि 2008 के सेटअप को लागू नहीं किया जाएगा तो आगामी दिनों में आंदोलन और उग्र होगा।

13 जून को संभाग स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कौशल नेताम,ऋषिदेव सिंह,शिवराज ठाकुर,संजय राठौर,अमित मंडावी,वंदना ठाकुर,शोएब अली,पवन साहू, संवारु गावड़े, सरीता नेताम आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें