गुणवत्ता युक्त एजुकेशन के लिए शिक्षको की भर्ती करे सरकार,कटौती नहीं__केदार जैन

तूता ग्राउंड में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब

रायपुर।  आज मंत्रालय घेराव में हजारों शिक्षकों ने पहुंच कर शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप उच्च अधिकारीयो पर मढ़ते हुए कहा कि कुछ तो त्रुटियां होंगी जिसके कारण शिक्षा जगत आज सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर है।

वहीं छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि जो स्कूल एकलशिक्षकीय या शिक्षकविहिन  है ऐसे स्कूलों में निश्चित तौर पर सरकार को पद सृजित कर शिक्षा व्यवस्था दुरस्त करना चाहिए।

सेटअप में शिक्षक पद की कटौती कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाना बेमानी होगा।

आज शिक्षकों का आक्रोश सड़क पर आया है कल मांगे नहीं मांगी जाएंगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें