नए सेटअप से शिक्षा व्यवस्था होगी बदहाल,28मई को मंत्रालय घेराव__केदार जैन

रायपुर।योगेश निषाद की रिपोर्ट। आज शिक्षक साझा मंच ने प्रेस क्लब रायपुर में प्रेस को संबोधित किया।छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बहाने सरकार 47000  शिक्षकों के पदों को समाप्त कर रही है।।स्कूलों से शिक्षकों के पदों में कटौती से शिक्षा का स्तर निश्चित रूप से गिरेगा और निजीकरण का अंदेशा लगता है।

इसके विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी 23 शिक्षक संगठन मिलकर मंत्रालय घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है ।प्रदेश के 2.30लाख शिक्षक 28 मई को रायपुर पहुंचने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें