
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल शहर में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सभा एवं रैली का आयोजन रखा गया था। जिसमें नगर क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया केशकाल के विश्रामपुरी चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर रैली के रूप में पहुंचकर शहर के गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर केशकाल नगर पंचायत के अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी पूर्व अध्यक्ष आकाश मेहता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर डॉक्टर डी के बिसेन,मनिहार सिंह मरकाम,अशोक रामटेके, गंधर्व जी,वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण दत्त उपाध्याय अलग-अलग समाज के प्रमुख एवं पूर्व विधायक सेवक राम नेताम शामिल हुए। सभी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया एवं उसके बाद बाबा जी की उपलब्धियां एवं बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला बाबा जी के सिद्धांत शिक्षित रहो, संघर्ष करो, एवं संगठित रहो को सभी ने फोकस कर बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों के बारे में लोगों को अवगत कराया, सेवक राम नेताम ने कहा कि आज जो संविधान बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाया गया है उसमें छेड़छाड़ की कोशिश से की जाती रही है संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की कोशिश नहीं होनी चाहिए। सभी वक्ताओं ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता को धन्यवाद दिया क्योंकि उनके कार्यकाल में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। बाबा जी की जयंती के एक दिन पूर्व भी आकाश मेहता एवं नवदीप सोनी ने मिलकर समाज के जागरूक युवा नेता एवं पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम के साथ मिलकर नगर क्षेत्र के चौराहे में स्थित बाबा जी के प्रतिमा के आसपास की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य करवाया था, बाबा जी के प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर सभी लोगों ने उन्हें याद किया एवं बाबा जी के आदर्शों पर चलने की बात हो रही।रूपेंद्र कोर्राम के नेतृत्व में बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई।




