
महफूज़ अली/केशकाल–छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद यह पहला पूर्णकालिक बजट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष के बजट में सरकार ने किसानों एवं महिलाओं को तोहफा दिया था। इस बार के बजट में किस वर्ग से किन-किन लोगों को क्या-क्या फायदा मिलने जा रहा है इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं आज 3 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का 160000 करोड़ का बजट पटल पर पेश करेंगे युवाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं एवं लोग यह कयास लगा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को एवं किसानों को भी इस बजट से लाभ होगा।

