
कोंडागांव/महफूज़ अली –कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी तेज हो गई है। जिला पंचायत कोंडागांव की कुल 12 सदस्यों में से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की है वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है अब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद किस पार्टी की झोली पर जाता है ,इस पर सबकी नजर बनी हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 4 से हीरालाल नेताम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है उन्हें कांग्रेस का समर्थक माना जाता है जिन्हें कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़कर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। अब दोनों ही पार्टियां अपने अपने नेता को अध्यक्ष बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। कोंडागांव जिला पंचायत में पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों ही पार्टियों बराबर पर आकर रुक गई है अब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पर किस पार्टी के नेता काबिज होते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।बीजेपी नेता सतीश लाटिया को कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।इस बार कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।प्रदेश के जिलों के लिए किन किन नेताओं का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है देखे लिस्ट।


