
केशकाल/महफूज़ अली –भारतीय जनता पार्टी से कोंडागांव जिले के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद जिला अध्यक्ष सेवक सेवक राम नेताम के केशकाल पहुंचने पर विश्रामपुरी मंडल एवं केशकाल धनोरा मंडल की नेताओं ने नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। केशकाल के बीजेपी के बड़े-बड़े नेता भी सेवक राम नेताम का स्वागत करते नजर आए सेवक राम नेताम जिला अध्यक्ष बनने के बाद केशकाल आगमन पर नवदीप सोनी के सोनी मोबाइल के सामने बैठकर अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिसमें संतोष कटारिया पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी राजू राठी,नवदीप सोनी, जनपद सदस्य एवं युवा नेता महेश वीरेंद्र बघेल, मंडल फारसगांव से सुजीत सक्सेना मंडल अध्यक्ष विश्रामपुरी मन्ना राम मरकाम,एवं मंडल अध्यक्ष केशकाल लंबोदर सलाम एवं मंडल अध्यक्ष धनोरा ने भी नए जिला अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया महिला नेत्रियों ने भी अपने जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर, स्वागत किया जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीला बाई जैन कमला नेताम पार्षद ध्रुव नगर पंचायत केशकाल, सरजू राम वेदव्यास शामिल रहे।





