
केशकाल/महफूज़ अली –केशकाल के पहाड़ों पर स्थित टाटामारी रोड में भंगाराम माई के दरबार में प्रतिवर्ष देव मेला का आयोजन होता है। भंगाराम माई के दरबार में मेला लगने के बाद ही, बाकी जगहों पर देव मेला का आयोजन किया जाता है । भंगाराम के दरबार में मेला के अवसर पर आसपास के सभी देवी देवता शामिल होते हैं। इस बार के मेले में भी क्षेत्र के सभी देवी देवता भंगाराम माई के मेला में शामिल हुए इस मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से जवानों को तैनात कर रखा था। भंगाराम के दरबार में केशकाल के एसडीएम श्री अंकित चौहान एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री तहसीलदार केशकाल, पुलिस निरीक्षक केशकाल विकास बघेल भी उपस्थित रहे।
प्रतिवर्ष सर्वप्रथम भंगाराम के दरबार में मेला का आयोजन होता है उसके बाद ही कांकेर एवं अन्य जगहों पर मेला का आयोजन किया जाता है।


