चुनाव के ठीक पहले केशकाल एवं फारसगांव नगर पंचायत सीएमओ का तबादला ।केशकाल के लेखपाल का भी ट्रांसफर।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत राज  चुनाव की हलचलों के बीच कोंडागांव जिले की दो नगर पंचायत फारसगांव एवं नगर पंचायत केशकाल के सीएमओ का तबादला कर दिया गया है।फारसगांव के सीएमओ बंसीलाल नूरुटी अब बस्तर जिले के बीजापुर नगर पालिका निगम के सीएम होंगे, वहीं फारसगांव की कमान पवन कुमार मोरिया संभालेंगे, पवन कुमार मोरिया दंतेवाड़ा नगर पालिका के सीएमओ का दायित्व संभाल रहे थे। वही केशकाल  नगर पंचायत की सीएमओ सुश्री हंसा ठाकुर का तबादला केशकाल नगर पंचायत से अंतागढ़ नगर पंचायत कर दिया गया है। केशकाल के लेखापाल का भी ट्रांसफर नगर पंचायत केशकाल से फारसगांव नगर पंचायत चारामा नगर पंचायत के लिए कर दिया गया है।

केशकाल नगर पंचायत में नए सीएमओ को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें