केशकाल घाट का पेच, डस्ट डंपिंग कार्य ठेकेदार ने किया समय से पहले पूर्ण, लेकिन ट्रकों को नहीं मिली राहत।प्रतिदिन लगभग 50लाख रुपए का हो रहा नुकसान।

केशकाल महफूज अली–केशकाल घाट में लगातार प्रतिदिन लग रहे जाम को देखते हुए प्रशासन ने घाटी में गढ़ों के पेच एवं मोड़ों पर डस्ट डंपिंग कार्य के लिए 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर रात्रि 12:00 बजे तक भारी भारी वाहनों को घाट से आने-जाने में प्रतिबंधित कर दिया था एसडीएम केशकाल ने आदेश निकालकर डाइवर्ट रूट जगदलपुर से आने वाली वाहनों को बासनवाही दुधवा होते हुए कांकेर एवं बोरई नगरी से होते हुए धमतरी के लिए डायवर्ट किया था।

ठेकेदार ने बस्तर की लाइफ लाइन केशकाल घाट में 21 अक्टूबर से पेच मरम्मत का कार्य धीमी गति से शुरू किया जिसे अगले 4 दिनों में प्रस्तावित पेच निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया वहीं केशकाल घाट के 12 मोड़ो पर हो चले डस्ट डंपिंग का कार्य भी चार दिनों में पूर्ण कर लिया गया हमारे संवाददाता ने 25 अक्टूबर को जब केशकाल घाट का निरीक्षण किया तो कहीं पर भी ठेकेदार की गाड़ियां एवं कोई व्यक्ति काम करता नजर नहीं आया लगभग केशकाल घाट के हर मोड़ों पर डंपिंग कार्य पूर्ण हो चुका था एवं पेच निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका था अब सवाल यह उठता है कि अगर ठेकेदार ने चार-पांच दिनों में केशकाल घाट के पेच निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है तो फिर सरकारी आदेश को बदला क्यों नहीं गया।

आज भी जगदलपुर से आने वाली गाड़ियों को डाइवर्ट रूट से जाना पड़ रहा है प्रतिदिन केशकाल घाट में रायपुर से आने वाली हजार 2000 गाड़ियां एवं जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली हजार से 2000 गाड़ियों को डाइवर्ट रूट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जिससे लगभग 50 लख रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त व्यय ट्रक मालिकों को करना पड़ रहा है त्योहारी सीजन में ट्रांसपोर्ट हो रहे सामानों को भी पहुंचने में कुछ समय देर लग रही है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि अगर केशकाल घाट में पेच निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तो डाइवर्ट रूट का फैसला वापस लेकर केशकाल घाट से ट्रैकों की आवाजाही को सुगम रूप से चालू किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें