आम आदमी पार्टी ने केशकाल में माल्यार्पण कर मनाई अंबेडकर जयंती ।

महफूज़ अली/केशकाल–14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी ने केशकाल नाका चौक में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाई जिसमें जुगल किशोर बोध पूर्व विधायक प्रत्याशी केशकाल,ब्लॉक अध्यक्ष बड़े राजपुर रूप सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष किसान विंग धनसाय मरकाम, सुक्कू नाग धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, जीतू साहू डोंगर ब्लॉक अध्यक्ष, शरबत मरकाम युवराज , बलदेव , सिया यादव ,कमलेश्वर, सियाराम यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे अंबेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण के पश्चात कहा कि आज संविधान जिस रूप में होना चाहिए ना होकर तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है आज भारत देश का संविधान खतरे में है इसे बचाने की जरूरत है बाबा भीमराव अंबेडकर ने पूरे देश में सामाजिक एकता एवं छुआछूत की भावनाओं को समाप्त करने का काम किया है, साथ ही उन्होंने शिक्षा का अधिकार दिलाने का काम एवं संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार दिया है, हमें बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है और आम आदमी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलकर सर्व हितायके उद्देश्य पर काम कर रही है यहां पर पार्टी न  जात-पात न देखकर हर किसी व्यक्ति को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनानी चाहिए उक्त बातें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें