
महफूज़ अली/केशकाल–पत्रकार कल्याण महासंघ के तत्वाधान में कोंडागांव जिला अध्यक्ष इमरान पारेख के द्वारा टाटामारी केशकाल में पत्रकारों, अधिकारी कर्मचारी एवं नेताओं के लिए ईद मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था। इस समारोह में जिले भर के पत्रकार शामिल हुए ईद मिलन समारोह में शामिल होने के लिए देर शाम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेश अरोड़ा, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, प्रदेश महामंत्री आकाश मेहता, मंडल महामंत्री नवदीप सोनी भूपेश चंद्राकर जावेद मेमन, अजय मिश्रा, एवम कई नेता शामिल हुए समारोह में पहुंचकर विधायक एवं नेताओं ने पत्रकारों को ईद की बधाई दी एवं पत्रकारों को समारोह के लिए कि गई तैयारियों को देखकर तारीफ की विधायक ने खीर व सेवई का आनंद उठाया विधायक एवं उनके साथ आए नेताओं एवम पत्रकारों ने इस अवसर पर साथ मिलकर भोजन किया।






